rishwat ki complaint kaise kare अगर आपसे किसी सरकारी दफ्तर, पुलिस या किसी अधिकारी ने रिश्वत मांगी है, तो यह सिर्फ गलत नहीं बल्कि सीधा अपराध है। ऐसे में सही जगह शिकायत करने से न सिर्फ आपका काम सही तरीके से होगा बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।
रिश्वत मांगे तो सबसे पहले क्या करें
सबसे पहले आप घबराएं नहीं और तुरंत पैसे देने से बचें। कोशिश करें कि बातचीत का कोई सबूत अपने पास रखें। जैसे मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट या किसी गवाह की मौजूदगी। अगर सामने से पैसे मांगने की बात हो रही है तो उस समय शांत रहकर बात को समझें और जल्दबाजी में फैसला न लें। rishwat ki complaint kaise kare
एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत करें
हर राज्य में एंटी करप्शन ब्यूरो काम करता है। यूपी में आप सीधे 1064 हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। यह नंबर भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के लिए बनाया गया है।
यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अधिकारी आपसे संपर्क भी करते हैं। कई मामलों में यही टीम ट्रैप करके आरोपी को रंगे हाथ पकड़ती है।
rishwat ki complaint kaise kare आप ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए यूपी सरकार का जनसुनवाई पोर्टल बहुत काम का है।
वेबसाइट
https://jansunwai.up.nic.in
इस साइट पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, घटना की पूरी जानकारी और सबूत अपलोड करने का विकल्प मिलता है।
इसके अलावा केंद्र सरकार के मामलों के लिए
https://pgportal.gov.in
पर भी शिकायत कर सकते हैं।
पुलिस के खिलाफ रिश्वत की शिकायत
अगर पुलिसकर्मी रिश्वत मांग रहा है तो आप सीधे जिले के एसपी या डीआईजी को लिखित शिकायत दे सकते हैं। आप चाहें तो 112 या 1090 जैसे नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं।
rishwat ki complaint kaise kare इसके अलावा आप नजदीकी थाने के बजाय उच्च अधिकारी को सीधे शिकायत देना ज्यादा असरदार रहता है। अगर आप पक्का सबूत चाहते हैं तो एंटी करप्शन टीम से ट्रैप की मांग कर सकते हैं। इसमें अधिकारी आपके साथ मिलकर प्लान बनाते हैं और आरोपी को पैसे लेते समय पकड़ लेते हैं।
agar police na sune to kya kare
यह तरीका सबसे मजबूत होता है क्योंकि इसमें मौके पर ही आरोपी रंगे हाथ पकड़ा जाता है और केस मजबूत बनता है। rishwat ki complaint kaise kare
शिकायत पत्र कैसे लिखें
शिकायत लिखते समय यह बातें जरूर शामिल करें rishwat ki complaint kaise kare
अपना नाम और पता
जिस अधिकारी ने रिश्वत मांगी उसका नाम या पद
कब और कहां रिश्वत मांगी गई
कितनी रकम मांगी गई
कोई सबूत हो तो उसका जिक्र
भाषा सीधी और साफ रखें, ज्यादा घुमाने की जरूरत नहीं है।
अगर शिकायत पर कार्रवाई न हो तो
rishwat ki complaint kaise kare अगर आपने शिकायत की और कोई सुनवाई नहीं हुई तो आप अगला कदम उठा सकते हैं। आप लोकायुक्त में शिकायत कर सकते हैं या कोर्ट का सहारा ले सकते हैं। कोर्ट में आप BNSS की धारा 175 के तहत मजिस्ट्रेट को आवेदन दे सकते हैं। इसमें आप बता सकते हैं कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।
मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे सकता है और जरूरत पड़े तो एफआईआर भी दर्ज करवा सकता है। rishwat ki complaint kaise kare
याद रखने वाली जरूरी बात
रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध हैं। कई लोग जल्दी काम कराने के लिए खुद रिश्वत देने को तैयार हो जाते हैं, जिससे सिस्टम और खराब होता है। rishwat ki complaint kaise kare अगर आप सच में बदलाव चाहते हैं तो आवाज उठाइए और सही तरीके से शिकायत कीजिए। कानून आपके साथ है, बस आपको हिम्मत दिखानी है।






