agar police na sune to kya kare

By nhrccc369

Published on:

agar police na sune to kya kare

agar police na sune to kya kare अगर पुलिस आपकी शिकायत नहीं सुन रही है तो BNSS के तहत आप क्या कर सकते हैं, जानिए FIR से लेकर कोर्ट तक के सभी कानूनी रास्ते आसान भाषा में

पुलिस नहीं सुन रही तो घबराना नहीं, रास्ते अभी खत्म नहीं हुए

आज के समय में कई लोग इस परेशानी से गुजरते हैं कि पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं देती। थाने में जाओ तो टाल दिया जाता है या कहा जाता है बाद में आओ। ऐसे में आम आदमी को लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता। लेकिन सच ये है कि BNSS यानी नए कानून में भी आपको पूरा अधिकार मिला हुआ है।

बस जरूरत है सही जानकारी की और सही कदम उठाने की।

पहला कदम, लिखित शिकायत देना बहुत जरूरी

agar police na sune to kya kare , तो सबसे पहले अपनी शिकायत लिखित में देना शुरू करो। मौखिक बात का कोई रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए लिखकर देना जरूरी है।

आप अपनी शिकायत की एक कॉपी थाने में दो और दूसरी कॉपी पर रिसीविंग जरूर लो। अगर पुलिस रिसीविंग देने से मना करे, तो स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज दो। इससे आपके पास सबूत रहेगा कि आपने शिकायत की थी।

दूसरा रास्ता, बड़े अधिकारी के पास जाना

agar police na sune to kya kare अगर थाना आपकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करता, तो अगला कदम है कि आप सीधे जिले के एसपी या डीएसपी के पास जाएं।

How to Complaint against Police in up

BNSS में भी यह साफ है कि अगर थाना FIR दर्ज नहीं करता, तो आप उच्च अधिकारी को लिखित शिकायत दे सकते हैं। ऊपर तक मामला पहुंचते ही अक्सर कार्रवाई शुरू हो जाती है।

आजकल आप ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के जरिए भी शिकायत भेज सकते हैं, जिससे आपकी बात रिकॉर्ड में आ जाती है।

तीसरा और सबसे मजबूत कदम, कोर्ट का दरवाजा

agar police na sune to kya kare अगर पुलिस और बड़े अधिकारी दोनों आपकी नहीं सुनते, तो अब आपके पास सबसे पावरफुल रास्ता है कोर्ट।

BNSS में भी मजिस्ट्रेट को अधिकार है कि वह पुलिस को जांच करने और केस दर्ज करने का आदेश दे सकता है। इसके लिए आप कोर्ट में आवेदन देते हैं।

सीधे शब्दों में समझ लो, अगर पुलिस नहीं सुन रही, तो कोर्ट पुलिस को सुनने पर मजबूर कर देता है।

मजिस्ट्रेट के पास आवेदन कैसे काम करता है

agar police na sune to kya kare जब आप कोर्ट में जाते हैं, तो आप अपनी पूरी शिकायत लिखकर मजिस्ट्रेट को देते हैं। उसमें आप बताते हैं कि आपने पहले थाने और अधिकारियों के पास भी कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजिस्ट्रेट आपकी बात सुनकर पुलिस को आदेश दे सकता है कि वह मामला दर्ज करे और जांच शुरू करे। यही वजह है कि यह तरीका सबसे असरदार माना जाता है।

सीधे कोर्ट में शिकायत करने का रास्ता

अगर आप चाहें, तो सीधे कोर्ट में अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इसमें आप पुलिस को बीच में लाए बिना सीधे जज के सामने अपनी बात रखते हैं। agar police na sune to kya kare

जज आपके बयान और सबूत देखकर आरोपी के खिलाफ केस चला सकता है। यह तरीका उन मामलों में काम आता है जहां पुलिस पर भरोसा नहीं रह जाता।

वकील की जरूरत कब पड़ती है

agar police na sune to kya kare थाने या एसपी तक जाने में वकील जरूरी नहीं है। लेकिन जैसे ही आप कोर्ट जाते हैं, वहां वकील रखना समझदारी होती है। वकील सही तरीके से आवेदन लिखता है, सही कानून लगाता है और आपकी बात को मजबूत बनाता है। इससे केस जल्दी आगे बढ़ता है। हर मामला FIR वाला नहीं होता। कुछ मामले छोटे होते हैं जैसे गाली-गलौज या हल्का विवाद। ऐसे मामलों में पुलिस सीधे केस दर्ज नहीं करती और आपको कोर्ट जाने के लिए कहती है। वहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

तरीके जिनसे आप दबाव बना सकते हैं

agar police na sune to kya kare , आप कुछ और रास्ते भी अपना सकते हैं। आप RTI लगाकर पूछ सकते हैं कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई आप पुलिस के खिलाफ शिकायत उच्च स्तर पर कर सकते हैं
आप मानवाधिकार आयोग या महिला आयोग में भी जा सकते हैं ये सारे तरीके आपकी बात को मजबूत बनाते हैं।

सबसे जरूरी बात, सबूत संभालकर रखें

आप जो भी शिकायत कर रहे हैं, उससे जुड़े सबूत जरूर रखें। जैसे फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड, गवाह या कोई भी कागज। बिना सबूत के केस कमजोर हो जाता है, इसलिए पहले से तैयारी रखना बहुत जरूरी है।

Leave a Comment